पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • परतापुर : डडूका में शांति विधान और मानस्तंभ मस्तकाभिषेक कार्यक्रम

परतापुर : डडूका में शांति विधान और मानस्तंभ मस्तकाभिषेक कार्यक्रम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परतापुर| डडूका कस्बे में हूमड़ जैन समाज की ओर से शांति विधान और मानस्तंभ मस्तकाभिषेक कार्यक्रम हुआ। पं. शैलेंद्र जैन के निर्देशन में 11 साल बाद मानस्तंभ का महामस्तकाभिषेक हुआ। सुबह पार्श्वनाथ भगवान का मूल वेदी प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर चेतनलाल पंचोरी व लक्ष्मीलाल पंचोरी के साथ 75 श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। रजत गंधकुटी में पार्श्वनाथ भगवान और काष्ठ रथ में मां जिनवाणी की शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में जैन समाज भक्ति गीत गाते और झूमते हुए चल रहे थे। मानस्तंभ में चतुर्दिक विराजित पारसनाथ प्रतिमाओं का जलाभिषेक जयकुमार शाह, केशवलाल देवचंद शाह, राजेश पी शाह, बदामीलाल, छबिलाल कोठिया परिवार ने किया। दोपहर में संगीतमय शांति विधान हुआ। इसकी दृव्य सामग्री रॉकी रमेश गांधी ने भेंट की। रात को सर्व मंगलकारी फूलमाला का अायोजन सागरमल बाबूजी के निवास पर हुआ।

खबरें और भी हैं...