भगवान कुंथुनाथ का जन्म तप और मोक्ष कल्याणक मनाया
परतापुर| नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर परतापुर में सोमवार को भगवान कुंथुनाथ का जन्म, तप और मोक्ष कल्याणक मनाया गया। सबसे पहले अभिषेक और शांतिधारा ललित शाह, पवन शाह, और बदामीलाल परिवार ने की। पूजन कर निर्वाण लाडू चढ़ाया। इस दौरान गिरीश कोरावत, अध्यक्ष संजय एन दोसी, हितेश दोसी, तेजपाल सवोत, सुशील पंचोरी, खुशपाल शास्त्री मौजूद रहे।