पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पालोदा में भगवान परशुराम की प्रतिमा का लोकार्पण 18 को होगा

पालोदा में भगवान परशुराम की प्रतिमा का लोकार्पण 18 को होगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा। पालोदा बस स्टैंड पर स्थापित भगवान परशुराम प्रतिमा के लोकार्पण कार्यक्रम में फेरबदल किया गया है।

अब यह कार्यक्रम 18 अप्रैल को ही शाम 4 बजे भगवान परशुराम जयंती पर ही होगा।यह जानकारी राजस्थान ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष चंदूलाल उपाध्याय ने शनिवार को आयोजित तैयारी बैठक में दी। उपाध्याय ने बताया कि पहले आयोजन 22 अप्रैल को होने वाला था। इस कार्यक्रम में देवस्थान बोर्ड के अध्यक्ष, एवं महासभा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एसडी शर्मा भी शामिल होंगे। समाज के वरिष्ठ नेता योगेश जोशी, पालोदा आयोजन के प्रभारी देवेन्द्र त्रिवेदी, आयोजन समिति से जुड़े योगेश जोशी परतापुर, प्रभुलाल गामोट, जगदीश त्रिवेदी, हिम्मतराम त्रिवेदी, अमृतलाल उपाध्याय, नारायण गामोट, महासभा महामंत्री महेश पण्डया, विजयकृष्ण वैष्णव, दीपक भट्ट ने भाग लिया।

शंकराचार्य जयंती पर भी होगा आयोजन

परशुराम जयन्ती पर सुबह 7.30 बजे लीमथान स्थित भगवान परशुराम के मन्दिर में महासभा की ओर से परम्परागत पूजा-अर्चना का आयोजन होगा। इसके बाद 20 अप्रैल को शंकराचार्य जयन्ती भी कार्यक्रम होगा। इस आयोजन में महासभा के वरिष्ठ पदाधिकारी इन्द्रशंकर झा के नेतृत्व में सदस्य भाग लेंगे।

बांसवाड़ा विधानसभा सीट सामान्य की जाए

तलवाड़ा| परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में सर्व ब्राह्मण समाज की ओर से 22 अप्रैल को बांसवाड़ा में रैली निकाली जाएगी।

इसकी तैयारी को लेकर शनिवार रात तलवाड़ा के लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर में ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। इस रैली में सूती कुर्ता पायजामा पहनकर शामिल होने का आह्वान किया। साथ ही कूपड़ा के डायमंड सर्किल को भगवान परशुराम चौराहा का नामकरण करने, बांसवाड़ा विधानसभा क्षेत्र की एक सीट सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजने का निर्णय किया। बैठक में ब्राह्मण युवजन सभा के संभागीय उपाध्यक्ष हेमेंद्रनाथ पुरोहित, जिलाध्यक्ष कांतिलाल पंड्या कूपड़ा ने विचार व्यक्त किए।

खबरें और भी हैं...