अतिक्रमण हटाने के लिए ज्ञापन दिया
परतापुर| गढ़ी उपखंड के ग्राम पंचायत खेरन का पारड़ा में प्राकृतिक जल स्त्रोत पर अतिक्रमण हटाने को लेकर उपखंड अधिकारी पूजा कुमारी पार्थ को मंगलवार को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया खेरन का परडा में पातेला तालाब पर भू माफियाओं ने कब्जा कर सभी प्राकृतिक जल मार्ग खत्म कर तालाब की जमीन पर मकान बना दिए हैं।
सरकार की योजना मुख्यमंत्री जल-स्वावलंबन के तहत पुराने जल स्रोतों को पुनः जीवित करने को लेकर करोड़ों का बजट जारी कर रही है। वहीं ऐसे भू माफिया पुराने जल स्रोतों पर अतिक्रमण कर रहे हे। ज्ञापन देने वालों में विनोद डामोर, अशोक डामोर, सुर्यवीर सिंह राव, कालिया यादव, प्रकाश चरपोटा, दिनेश पाटीदार, रमेश थे।