परतापुर| अढ़ाईश्वर महादेव मंदिर परिसर में चल रही गौ रामकथा और महारुद्र यज्ञ के तीसरे चौथे दिन व्यासपीठ से कथावाचक कमलेशभाई शास्त्री ने कहा कि सच परमात्मा होता है, जिसके जीवन में भजन न हो वह पशु के समान है। जीवन में राम नाम होना भी जरूरी है। कथा में शिव विवाह की झांकी सजाई गई। इसे देखकर श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाने लगे।
कथा के दौरान गरबा गीतों पर श्रद्धालुओं भक्ति नृत्य करते नजर आए। मुख्य यजमान हितेष शुक्ला, इसके बाद भोजन यजमान संदीप मलाना, प्रवीाण बाड़िया, ललित, कृष्णा अांजना, अमृतलाल झड़स, भीखाभाई डडूका, नटवरसिंह, लालशंकर पाटीदार ने कथावाचक का साफा बांधकर स्वागत किया। कथा में जेठाणा सीताराम आश्रम के मोती दादा, एसीबी के डीएसपी हेरंब जोशी, गमीरचंद चौखला का कमेटियों की ओर से स्वागत किया गया। इसके बाद गुजरात के भक्तों ने संगीतमय सुंदरकांड का पारायण किया।
कवि सम्मेलन कल
अढ़ाईश्वर महादेव मंदिर में आयोजित कथा के तहत सोमवार शाम 7 बजे बांसवाड़ा के पहले शहीद हर्षित भदौरिया की स्मृति में कवि सम्मेलन होगा। इसमें विपुल विद्रोही, मुकेश मालवा इंदौर, हरीश आचार्य, राजेश, गोपाल सेवक, श्वेतासिंह बड़ौदा, महेश देव नंदौड़, विपिन वत्सल सागवाड़ा, फतेहसिंह चौहान डडूका काव्यपाठ करेंगे।
कमलेशभाई शास्त्री