परतापुर| समानता मंच की 3 जून को आसपुर में प्रस्तावित रैली को लेकर एक बैठक शुक्रवार देर रात को सीमलवाड़ा के भाग्योदय वाटिका परिसर में आयोजित की गई। इसमें समानता मंच की 3 जून की रैली में अधिक से अधिक लोगों को भाग लेने की अपील की। बैठक में सीमलवाड़ा, पीठ, बांसिया, बेड़सा, धंबोला सहित आसपास के कई गांवों से सभी आयु वर्ग के बड़े बुजुर्ग शामिल हुए। रैली को लेकर पोस्टर विमोचन किया गया। हर्षद पंड्या पीठ, दिलीपसिंह, प्रियेंद्र सिंह, हंसराजसिंह, कमलाशंकर पाटीदार, नयशील पंड्या ने कहा की रैली में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की।