पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 70 साल पूरे करने वाले 145 वरिष्ठजनों का आज होगा सम्मान

70 साल पूरे करने वाले 145 वरिष्ठजनों का आज होगा सम्मान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परतापुर| सहस्त्र औदिच्य दस गांव संगठन टामटिया चौखला का अधिवेशन और कार्यकारिणी के चुनाव घोटाद गांव में रविवार को सुबह 8 बजे होंगे। इसमें समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान समारोह भी होगा।

औदिच्य दस गांव संगठन के अध्यक्ष सुरेश मेहता ने बताया कि पहले सत्र में समाज के 70 साल की आयु पार समस्त महिला और पुरुषों का अभिंनदन संगठन के संरक्षक भूपेंद्र भट्ट द्वारा अपने माता-पिता की स्मृति में किया जाएगा। समाज के 145 वरिष्ठजनों का सम्मान शाल, उपरणा एवं भेंट प्रदान कर किया जाएगा। वहीं दूसरे सत्र में अधिवेशन में समाज की नियमावली संशोधन पर चर्चा कर जरूरी निर्णय लेंगे। इसके बाद संगठन कार्यकारिणी और महिला कार्यकारिणी के चुनाव होंगे। कोषाध्यक्ष देवीलाल भट्ट ने बताया कि चुनाव में भाग लेने के लिए सत्र 2017 तक की सदस्यता शुल्क जमा होना अनिवार्य होगा।

नवागांव : मताफला में एकादशी व्रत का सामूहिक उद्यापन आज

नवागांव| ग्राम पंचायत सागवाड़िया के माताफला में एकादशी व्रत का सामूहिक उद्यापन रविवार को किया जाएगा। इसको लेकर शनिवार को तैयारी बैठक हुई। यह जानकारी कचरा भाई कोतवाल ने दी।

खबरें और भी हैं...