पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बोरी के हरि डूंगरी में रेवलासी बावजी मंदिर का पाटोत्सव मनाया

बोरी के हरि डूंगरी में रेवलासी बावजी मंदिर का पाटोत्सव मनाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परतापुर| बोरी के हरि डूंगरी स्थित रेवलासी बावजी मंदिर का पाटोत्सव शनिवार को महंत मीठालाल गरासिया के सान्निध्य में मनाया। पवन मकवाना ने बताया कि बंसीलाल भट्ट के आचार्यत्व में धार्मिक अनुष्ठान किया। मंदिर में बेणेश्वर पीठाधीश्वर महंत अच्युतानंदजी और हरि मंदिर के महंत रामलाल महाराज का ध्यान कर गुरु पूजन किया। वाल्मीकि समाज के कार्यकर्ताओं और भक्तों ने भगवान विष्णु के जप और देर रात तक भजन कीर्तन किए। आरती के बाद प्रसादी बांटी गई। इस दौरान नाथूलाल डोडियार, कुरा डामोर, भेमा, सरपंच कन्हैयालाल गरासीया, शंकर, नाथू परमार, शंकरखांट, रमेश, कचरा, भूरा, कुबेर, हरीश, धूलिया, भरत, योगेश भट्ट, महेश भट्ट, हिमांशु भट्ट, राजन उपाध्याय, कुलदीप भट्ट, मुकेश भट्ट, दीनकर भट्ट विप्रवर सहित कईं भक्तजन उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...