पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पति पत्नी ने सीमेंट, सरिए, दरवाजा व ईंटें तक चुराई, बना लिया खुद का घर

पति-पत्नी ने सीमेंट, सरिए, दरवाजा व ईंटें तक चुराई, बना लिया खुद का घर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एक दंपती ने अपना घर बनाने के लिए पूरी निर्माण सामग्री ही चोरी कर जुगाड़ कर लिया। पति-प|ी ने मिलकर सीमेंट, सरिए, दरवाजा और ईंट तक चोरी की। घर के अंदर का दूसरा सामान भी चोरी कर इंतजाम किया। गढ़ी पुलिस ने जब एक चोरी के मामले में जांच की तो पटेलिया गांव के नानू और उसकी प|ी नीमा चरपोटा का नाम सामने आया। पुलिस ने जब दोनों को पकड़ा तो कई चौकान्ने वाले तथ्य सामने आए। पुलिस दंपती की ओर से 82 किलो वजनी दरवाजा चोरी होने की मामले की जांच के लिए पहुंची थी।

परतापुर कस्बे के भगोरा मोड़ पर 5 दिन पहले आयरन वर्क्स की दुकान से 82 किलो वजनी दरवाजा चुराया था। इस मामले में रैयाना निवासी मुकेश पंचाल ने गढ़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसकी जांच गढ़ी थाना पुलिस ने शुरू की। इसके बाद एक के बाद एक मामले की परतें खुलती गई। लेकिन वजनी निर्माण सामग्री चोरी होने के मामले में माना जा रहा है कि उनका कोई सहयोगी भी होगा। पुलिस सख्ती से पूछताछ कर दंपती से जुड़े अन्य आरोपियों का भी पता लगाने की कोशिश कर रही है। पूछताछ में नानू और नीमा ने दिखाने के लिए 4 सालों में महज 6 चोरियां कबूल की, लेकिन इनमें से ज्यादातर चोरियां बड़ी थी। जो खुद का घर बनाने के लिए की। दंपती ने सीमेंट फैक्ट्री वजवाना के बाहर से 7 लाख रुपए की कीमत का 20 हजार लीटर डीजल भी चुराया। दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

नानू-नीमा की जोड़ी, घर का सारा सामान चोरी का

25 बार में चुराया 20 हजार लीटर डीजल

पुलिस की पूछताछ में नानू ने डीजल चोरी करने की बात भी कबूली। उसने बताया कि वजवाना स्थित सीमेंट फैक्ट्री के बाहर खड़ी ट्रकों से 25 बार में करीब 12 हजार लीटर डीजल चोरी किया है। जिसकी वर्तमान में कीमत 7 लाख 20 हजार रुपए हैं। इसके अलावा दो साल पहले नानू ने मार्बल फैक्ट्री से 30 मार्बल की स्लेब भी चुराई। पाराहेड़ा से 14 सीमेंट के कट्टे और ईंटें भी चुराई। सीआई भैय्यालाल ने बताया कि नानू के घर में सारा समान चोरी का है। नानू ने इसी चोरी के सामान से अपना घर का निर्माण तक करवा लिया। कुछ सामान को उसने बेचा भी है। उससे सामान खरीदने वालों की भी जानकारी ली जा रही है।

पति-प|ी के चोर होने का पहला मामला

पुलिस का कहना है कि जिले में अब तक यह अपनी तरह का पहला मामला है जिसमें पति-प|ी दोनों ही चोर निकले। हैरानी की बात है कि उन्होंने रुपए और सोने के बजाय चोरी के लिए दूसरी सामग्री को चुना। यह दोनों पिछले चार साल से इस तरह की गतिविधि में शामिल रहे, लेकिन पहली बार नीमा का भी नाम सामने आया है। नानू के खिलाफ पहले से ही कई मामले दर्ज है लेकिन इतना होने के बाद भी उसकी प|ी अब तक पुलिस की गिरफ्त से कैसे दूर रही। यह दोनों जहां रहते है, वहां पर भी लोगों ने इनकी गतिविधियों के बारे में पुलिस को समय रहते बताया नहीं। इससे भी पुलिस की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। घर बनाने के लिए उसने सीमेंट और ईंट भी चुराई। यहां तक की घर का गेट बनाने के लिए भी वे चोरी पर ही आश्रित रहे।

चोरी का मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आपराधिक रिकॉर्ड वाले संदिग्धों की निगरानी करना शुरू किया। जिस पर पहले से चालानशुदा नानू का नाम सामने अाया। नानू की प्रवृति संदेह के घेरे में आई तो पुलिस उसे पूछताछ के लिए थाने लाई। जहां नानू ने वारदात करना कबूल किया और उसमें प|ी नीमा का पूरा सहयोग मिलने की बात कहीं। आरोप कबूल करने के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया और दो दिन की पुलिस रिमांड मांगी। नानू अवैध हथियार रखने और नकबजनी सहित चोरी के 9 मामलों में गिरफ्तार हो चुका। उस पर अरथूना, लोहारिया, सदर, कलिंजरा थानों में प्रकरण दर्ज हैं।

82 किलो वजनी दरवाजा खुद की जीप से ले गए

पुलिस के सामने नानू ने आयरन की दुकान से करीब 82 किलो वजनी दरवाजा चुराने की बात भी कबूली है। आरोपियों ने खुद की जीप में ही सामान जैसे-तैसे डाला और ले गए। ऐसे में यह बात भी सामने आ रही है कि दोनों ने इस घटना को एकसाथ कैसे अंजाम दिया। हो सकता है कि सहयोग के लिए और भी कोई इनके साथ हो। पुलिस इस मामले को भी आधार बनाकर पड़ताल कर रही है।

डीजल चुराने में भी सहयोगी पर संदेह

नानू ने सीमेंट फैक्ट्री के बाहर खड़े वाहनों से करीब 12 हजार से ज्यादा लीटर डीजल भी चुराया। यह काम भी बिना सहयोग संभव नहीं लगता। इसमें भी उसके किसी सहयोगी के हाेने की बात सामने आ सकती है। उसने करीब 7 लाख रुपए से अधिक का चुराया हुआ डीजल बेचा। ऐसे में उसने इस राशि का उपयोग कहां किया। इसके बारे में जानकारी भी अभी सामने आनी शेष है।

खबरें और भी हैं...