परतापुर. परसोलिया मार्ग पर काटा गया हरा पेड़।
भास्कर संवाददाता|परतापुर
गढ़ी उपखंड क्षेत्र में इन दिनों हरे पेड़ों की कटाई जोरों पर हो रही है। अधिकारियों और कर्मचारियों को सूचना देने के बावजूद तस्करों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करना मिलीभगत को दर्शाता है।
गुरुवार शा1 7 बजे बोरी परसोलिया मार्ग पर आम के हरे पेड़ की कटाई की सूचना मुखबिर ने संबंधित अधिकारी को दी। इसके बावजूद वहां पर कोई कार्मिक नहीं पहुंचा। रात 11 बजे कर्मचारी पहुंचा तब तक तस्करों ने वहां पर क्रेन से पेड़ को काट दिया था। जिले में पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने में जो लोग काम रहे हैं, उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। वन विभाग को सूचना मिलने पर गढ़ी रेंज के विक्रमसिंह जाब्ते के साथ पहुंचे लेकिन उन्होंने राजस्व से जुड़ा मामला बताकर कार्रवाई नहीं करने की मजबूरी बताई।