पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बिजली नहीं मिलने से लोगों ने डिस्कॉम कार्यालय काे घेरा

बिजली नहीं मिलने से लोगों ने डिस्कॉम कार्यालय काे घेरा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विभागीय कार्यालय पहुंचे बोहरा समुदाय के लोग तो अधिकारी नहीं मिले।

भास्कर संवाददाता|परतापुर

कस्बे के बोहरा समाज के वजही, हकीमी और हुसैनी मोहल्ले में पिछले 4 दिन से नियमित बिजली नहीं मिल रही है। ऐसे में बोहरा समाजजनों का आक्रोश फूट पड़ा। सोमवार को बोहरा समाजजन बिजली की परेशानी बताने डिस्कॉम कार्यायल पहुंचे, तो वहां अधिकारी और कार्मिक ही नदारद मिले।

बोहरा समाजजनों ने बताया कि इन मोहल्लों में बिजली सप्लाई के लिए लगाया गया ट्रांसफार्मर और केबलें जल गई, जिस कारण बार बार बिजली लाइन ट्रिप हो रही है, जिस कारण बिजली नियमित नहीं मिल रही। रमजान के पवित्र माह में रात को बिजली गुल रहने से लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। तेज गर्मी में चार दिन से नियमित बिजली नहीं मिलने के बावजूद डिस्कॉम ने ना ट्रांसफार्मर बदला और न ही केबलें। अधिकारियों ने सोमवार को बिजली समस्या का समाधान करने का भरोसा दिया था। सोमवार सुबह 11 बजे बोहरा समाज के महिला पुरुष डिस्कॉम कार्यालय पहुंचे तो अधिकारी नदारद मिले। काफी देर इंतजार करने के बाद एसई बांसवाड़ा को फोन पर सारी समस्या बताई। जिस पर उन्होंने जल्द समाधान का भरोसा दिया। मोहल्लेवासियों ने चेतावनी दी कि मंगलवार तक बिजली समस्या का समाधान नहीं किया तो कलेक्टर से मिलकर डिस्कॉम की लापरवाही से आमजन को हो रही परेशानी बताएंगे।

खबरें और भी हैं...