परतापुर के बेड़वा क्षेत्र में लांबी डोंगरी में रविवार रात एक घर की खिड़की तोड़कर चोर अंदर घुसे और नकदी, जेवर और जरूरी सामान चुराकर ले गए। पंकज पुत्र शांतिलाल शाह के मुख्य दरवाजे के पास लगी खिड़की को तोड़कर बदमाश अंदर घुसे और अलमारी तोड़कर उसमें रखे 25 हजार रुपए नकद, पांच तोला सोने के जेवर चुराकर ले गए। जेवर की कीमत लगभग डेढ़ लाख बताई गई। चोरों ने पास में रखी गई सेफ तोड़ने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे। चोरी की वारदात होने के समय परिवार पास ही के कमरे में सोया था। चोरी की घटना का सुबह उठने पर पता चला। चोरी की सूचना पुलिस को दी गई।
चोरों द्वारा तोड़ी गई अलमारी और बिखरापड़ा सामान।