खेड़ा से परतापुर जाने निकली युवती से की छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज कराई
परतापुर| गढ़ी थानाक्षेत्र के खेड़ा की युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़ित युवती ने थाने में रिपोर्ट दी है कि 15 मई को दोपहर अपने घर से परतापुर जाने के लिए निकली थी। रास्ते में भीमसौर के चंद्रकांत उर्फ चंदू राठौड़ ने उसे रोककर गाली गलौच की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।