भड़केश्वर महादेव मंदिर में पीपल के पेड़ की पूजा करते श्रद्धालु।
परतापुर| अधिक मास में इन दिनों भगवान की भक्ति, पूजा अर्चना और व्रत उपवास का दौर शुरू हो गया है। गुरुवार को बिलोदा के भड़केश्वर महादेव मंदिर में विष्णु याग उपासना, लघुरुद्र आचार्य कीर्तिश भट्ट के आचार्यत्व में हुआ। साथ ही मंदिर परिसर में बिल्व, रुद्राक्ष और पीपल के वृक्षों की पूजा अर्चना की। मुख्य यजमान विशाल पाटीदार रहे। इस अवसर पर कोदरजी, जगदीश भाई, डायालाल, लालजी, लवजी, भेमजी भाई, प्रेमजी, वेलजी, रामेंग भाई, निखिल पाटीदार, महेंद्र, भगवती, जगदीश भट्ट, हितेश भट्ट, दीपेश भट्ट, राजन उपाध्याय, डायालाल भट्ट आदि उपस्थित थे। ऐसा माना जाता है कि अधिकमास में किए गए धार्मिक कार्यों का किसी भी अन्य माह में किए गए पूजा-पाठ से 10 गुना अधिक फल मिलता है।