परतापुर| अढ़ाईश्वर महादेव मंदिर परिसर में बुधवार से आयोजित गौ रामकथा में कथावाचक कमलेशभाई शास्त्री ने गुरुवार को कहा कि मन का मैल धाेने का कथा सशक्त माध्यम है। कथा सुनने से मानव धर्म में जी सकता है। इसलिए गरीब, असहाय, जरूरतमंदों की सेवा कर पुण्य का काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना कथा सुनने जैसा ही पुण्य का काम है। होली दीपावली पर असहाय के घर जाकर मिठाई और कपड़े देकर खुशियां बांटनी चाहिए। कथा पांडाल में कथावाचक ने देश के सैनिकों को नमन करते हुए जयकारे लगवाए। उन्होंने कहा कि गुरु बिना व्यक्ति अधूरा है। गुरु के माध्यम से ही भगवत की प्राप्ति की जा सकती है। यह जानकारी मीडिया प्रवक्ता घनश्यामसिंह ने दी।
परतापुर. झड़स के अढ़ाईश्वर में गौ राम कथा करते कमलेशभाई शास्त्री।