परतापुर| स्टेट बैंक ऑफ इंडिया गढ़ी परतापुर शाखा की ओर से गुरुवार को आश्रम परिसर में ठंडे पानी का प्याऊ लगाई गई ताकि राहगीरों अौर ग्राहकों को पेयजल संबंधी समस्या का सामना ना करना पड़े। प्याऊ का उदघाटन बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक बाबूलाल जीनगर ने किया। अध्यक्षता पवन कुमार रोकड़िया ने की। शाखा प्रबंधक अजीत कोठिया ने भीषण गर्मी में जल सेवा का महत्व बताया। इस दौरान प्रबंधक शशिकुमार, विवेककुमार, रोहित कुमार, आकांक्षा तिवारी, प्रितेश आर्य, रवि शास्त्री, जलद शर्मा, जलेश जैन सहित बैंक अधिकारी व ग्राहक उपस्थित थे। अतिथियों ने शाखा परतापुर गढ़ी के सामाजिक सेवा बैंकिंग कार्यों की प्रशंसा की।