परतापुर| कस्बे के भगोरा मोड़ पर स्थित शनिदेव मंदिर का पाटोत्सव 22 मई को मनेगा। इसकी तैयारी को लेकर शुक्रवार को बैठक हुई। सचिव अरविंद भट्ट ने बताया कि पाटोत्सव के मुख्य यजमान सिद्धि विनायक ग्रुप के निदेशक किरीट द्विवेदी, नटवरलाल द्विवेदी हैं। इसके अलावा भामाशाह राजूभाई श्रीमाली, कन्हैयालाल पंचाल, हीरालाल पंचाल, दीपक सोनी, मोहनलाल पंचाल, राकेश पंचाल भी सहयोग कर रहे हैं। बैठक में विजय शर्मा, रमणलाल पारीख, रतनजी पाटीदार, गिरीश पंड्या, हीरालाल उपस्थित रहे।