पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अढ़ाईश्वर महादेव मंदिर में गौ रामकथा, महारुद्र किया

अढ़ाईश्वर महादेव मंदिर में गौ रामकथा, महारुद्र किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अढ़ाईश्वर महादेव मंदिर परिसर अढ़ाई मौजा में शुक्रवार को गौ रामकथा में कथावाचक कमलेशभाई शास्त्री ने कहा कि कथा सुनने से मन का मैल धोया जाता है। कथा सुनने से मानव धर्म में जी सकता है। महाराज ने गौ सेवा और संरक्षण पर जोर दिया।

परोपकार के काम करने की नसीहत भी दी। अढ़ाईश्वर में शुक्रवार को महारुद्र यज्ञ में यजमानों ने आहुतियां दी। महारुद्र याग के तीसरे दिन स्थापित देवता पूजन, मंडप पूजन, पुण्याहवाचन, महारुद्र होम, नैवेद्य व आरती की गई। आचार्य कमल भट्ट के निर्देशन व गौ संत प्रहलाद महाराज के सान्निध्य में सुबह 6 से 11 बजे तक यज्ञ हुआ। मुख्य यजमान हितेष शुक्ला समेत 11 कुंडों के यजमानों ने देवता पूजन कर महारुद्र में आहुतियां दी। कथा समिति के अध्यक्ष दिलीपसिंह चुंडावत के नेतृत्व में भेमजी पाटीदार अवलपुरा, शांतिलाल पाटीदार, लालशंकर पाटीदार, नटवरसिंह, गोवेर्धनसिंह, नाथूलाल पाटीदार, हरीश पाटीदार, मोहन चितरोडिया, सेवादास ओड़वाड़ा, लक्ष्मीदत्त उपाध्याय, अमरसिंह, हड़मतसिंह, झड़स सरपंच मोहनलाल, पवन पाटीदार, महेश पाटीदार, कल्पेश जोशी, जगदीश जोशी, पंकज दर्जी, भेमजी पाटीदार झड़स, कौशल प्रजापत सहित समस्त कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया।

परतापुर. भागवत कथा में मौजूद श्रद्धालु।

धर्म-समाज-संस्था

खबरें और भी हैं...