- Hindi News
- National
- रक्तदान करने वाले युवा और टूर्नामेंट की विजेता टीम को भ्रमण पर ले जाएंगे
रक्तदान करने वाले युवा और टूर्नामेंट की विजेता टीम को भ्रमण पर ले जाएंगे
परतापुर| दूसरों की मदद के लिए रक्तदान करने वाले मेवाड़ा कलाल समाज के युवाओं और मेतवाला टूर्नामेंट में विजेता रही टीम के खिलाड़ियों को जिलाध्यक्ष हरीश कलाल सेनावासा और मोटागांव सेंटर अध्यक्ष राजेश कलाल आसन की ओर से वाटर पार्क रतलाम का भ्रमण कराया जाएगा। इसमें रक्तदान करने वाले 53 युवा और टूर्नामेंट की रैयाना की टीम के खिलाड़ी शामिल होंगे।