पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सागेता बस स्टैंड पर आमने सामने बाइक भिड़ी, वृद्धा की मौत

सागेता बस स्टैंड पर आमने सामने बाइक भिड़ी, वृद्धा की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परतापुर| बांसवाड़ा परतापुर हाईवे पर बुधवार को सागेता बसस्टैंड पर आमने सामने बाइक की टक्कर में बाइक पर सवार घलकिया निवासी वृद्धा की मौत हो गई। हीरालाल रावल ने गढ़ी थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि उसका बेटा सुनील बाइक पर उसकी दादी यानी मेरी मां हंतोक को बैठाकर सागेता से अपने घर घलकिया आ रहा था कि सागेता बसस्टैंड पर सामने से तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे मेरी मां हंतोक की मौके पर ही मौत हो गई। थानाधिकारी भैयालाल आंजना ने हीरालाल की रिपोर्ट पर बांसवाड़ा एमजी अस्पताल पहुंचकर हंतोक के शव का पोस्टमार्टम कराया। साथ ही प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

खबरें और भी हैं...