पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नयातालाब गांव के युवक को अगवा कर हत्या के अारोप में दो अारोपी गिरफ्तार

नयातालाब गांव के युवक को अगवा कर हत्या के अारोप में दो अारोपी गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परतापुर| गढ़ी के नयातालाब के युवक के साथ 20 फरवरी को दो बदमाशों ने मारपीट की थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल युवक सोेमेश्वर ने दम तोड़ दिया था। मृतक के पिता कांति पारगी ने गढ़ी थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि उसके बेटे सोमेश्वर को जान से मारने की नीयत से घर से उठा कर ले गए थे।

आरोपियों ने सोमश्वर के साथ मारपीट की थी, जिससे इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और थानाधिकारी भैय्यालाल ने अभियुक्त रमेश पिता सोहन, ईश्वर पिता मोहन,सोनल पिता ताजेंग जाति मकवाणा निवासी नयातालाब को गिरफ्तार किया लेकिन दो अारोपी विजयपाल पुत्र साेहन मकवाना और हिमांशु फरार चल रहे थे। मुखबीर से सूचना पर दोनों आरोपी को गिरफ्तार किया। दोनों से पूछताछ जारी है।

खबरें और भी हैं...