परतापुर| फिल्म बंटी और बबली की कहानी से प्रेरित होकर एक के बाद एक चोरी की वारदातों को करने वाले पति प|ी नानू और नीमा को गढ़ी थाना पुलिस ने रविवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश हुआ। गौरतलब है कि गढ़ी थाना पुलिस की रिमांड पर चल रहे आरोपितों ने कई वारदातों को कबूल किया था। इधर दूसरी और पुलिस ने आमजा के गुलाबपुरा निवासी भरत पुत्र खेमा खराड़ी को मारपीट के मामले में उसके घर से गिरफ्तार किया।