बंगाली समुदाय ने मनाया बांग्ला नववर्ष
पटमदा | पटमदा व बोड़ाम प्रखंड क्षेत्र के सभी छोटे-बड़े व्यवसाय करने वाले लोगों ने रविवार को बांग्ला नववर्ष धूमधाम के साथ मनाया। रविवार को सुबह से ही लोंगो ने अपने-अपने दुकानों में पूजा-अर्चना कर लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया। वहीं क्षेत्रों के कुछ लोगों ने नए कार्य का शुभारंभ भी किया। इस दौरान बंग्ला भाषियों ने एक-दूसरे को नववर्ष की बधाई दी।