पटमदा| बोड़ाम थाना क्षेत्र के भुला गांव निवासी परेश मुखर्जी को बोड़ाम थाना प्रभारी विक्रांत कुमार ने शुक्रवार को जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मुखर्जी पर प|ी बिनिता सिंह ने कोर्ट में प्रताड़ना, मारपीट, जानलेवा हमला करने का आरोप लगाकर मामला दर्ज करवाई थी। उन्होंने बताया कि मुखर्जी ने वर्ष 2005 में गांव के ही एक अंतरजातीय महिला से प्रेम विवाह किया था। कुछ साल तो ठीक ठाक चला। इस दौरान दोनों की 2 बेटी और एक बेटा भी हुआ। प|ी ने मुखर्जी पर अपने जमीन हड़पने का आरोप भी लगाया है।