माधवपुर में चापाकल का पानी पीने से एक बच्चा बीमार पार्षद व बीडीओ ने किया निरीक्षण, जांच के लिए भेजा
पटमदा| बोड़ाम प्रखंड के माधवपुर में एक सरकारी चापाकल का पानी जहरीला हो जाने से उसका पानी पीकर एक बच्चा बीमार पड़ गया है। सूचना पाकर पहुंचे जिला पार्षद स्वपन कुमार महतो एवं बीडीओ इम्तियाज अहमद ने मामले की जानकारी लेते हुए लोगों को उस चापाकल का पानी पीने से रोक दिया। बीडीओ ने मौके पर पीएचईडी के कर्मचारियों को बुलाकर चापाकल के सभी पाइपों को निकलवाया एवं पानी का सैंपल कलेक्ट कर लैब में भेजवाया है। पार्षद ने बताया कि बच्चे को इलाज कराने के बाद अभी स्थिति ठीक है।