पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पटमदा, कमलपुर व बोड़ाम थाना में मनाया थाना दिवस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला प्रशासन के निर्देशानुसार महीने के हर 15 तारीख को थाना दिवस मनाना है। इसी आलोक में मंगलवार को पटमदा समेत कमलपुर व बोड़ाम थाना परिसर में आयोजित थाना दिवस समारोह में तीनों थाना क्षेत्र में ग्रामीणों ने जमीन विवाद समेत अन्य कई तरह की समस्याएं पुलिस पदाधिकारियों के समक्ष बैठक में रखीं। पटमदा थाना में बुधेश्वर हेम्ब्रम ने बैंक से जुड़े अपनी व्यक्तिगत समस्या रखीं जिसका समाधान के लिए शाखा प्रबंधक से मिलने का आश्वासन दिया गया। इसी प्रकार जमीन विवाद संबंधित रेवती कुम्भकार, आगुइदंगरा, घासीराम मुर्मू व प्रमिला मुर्मू दोनों ही बांसगड़ निवासी ने गांव में लंबे समय से चले आ रहे जमीन विवाद को निपटाने के लिए डीएसपी के सामने गुहार लगाई । उन्होंने थाना दिवस के उद्देश्यों को उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के सामने रखा। डीएसपी करमाली ने कहा कि बरसात के पूर्व भूमि विवाद वाले सभी मामलों का निपटारा कर दिया जाएगा । उन्होंने कहा कि इसके पहले पब्लिक थाना आने में कतराती थी, लेकिन अभी वह स्थिति नहीं है। उन्होंने कहा कि पुलिस की सेवा मुफ्त मिलती है। पुलिस के नाम पर अगर कोई पैसा मांगते हैं तो सीधे उनसे शिकायत करें। इस दौरान पटमदा थाना में शांति समिति के अध्यक्ष प्रदीप बेसरा, इंस्पेक्टर संजीव कुमार सिंह, थाना प्रभारी महेंद्र करमाली, बीस सूत्री अध्यक्ष वासुदेव मंडल, मंटु चरण दत्त, सुभाष कर्मकार, रामकृष्ण महतो, समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

पुलिस के नाम पर अगर कोई पैसा मांगते हैं तो सीधे उनसे शिकायत करें - डीएसपी करमाली

थाना दिवस पर बैठक में उपस्थित पटमदा डीएसपी डॉ कैलाश करमाली व अन्य।

खबरें और भी हैं...