पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • पानी की समस्या के लिए शिवसेना ने सौपां बीडीओ के नाम ज्ञापन

पानी की समस्या के लिए शिवसेना ने सौपां बीडीओ के नाम ज्ञापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटमदा | पटमदा के जोड़सा गांव के नीचे टोला में डीप बोरिंग से खेती करने के लिए बगल में स्थित कुंए सुख जाने से करीब 30 परिवारों के लिए पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है। सभी परिवार उसी कुंआ से पानी पीते हैं। पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए मंगलवार को शिवसेना प्रखंड अध्यक्ष बबलू रुहिदास के नेतृत्व में पटमदा बीडीओ के नाम प्रखंड नाजीर को एक ज्ञापन सौप कर समाधान करने की मांग की गई। ज्ञापन सौपने वाले में मुख्य रूप से बबलू रुहिदास, अक्षय कुम्भकार, भगवान मांझी, विद्युत मांझी, बदन मांझी, गोराचांद कुम्भकार, यदुनाथ कुम्भकार, गौरांग मांझी, मनोज महतो समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...