- Hindi News
- National
- मुजफ्फरपुर में 2.5 करोड़ की अवैध कमाई के आरोप में एसएसपी के घर दफ्तर पर छापे
मुजफ्फरपुर में 2.5 करोड़ की अवैध कमाई के आरोप में एसएसपी के घर-दफ्तर पर छापे
स्पेशल यूनिट विजिलेंस (एसयूवी) ने सोमवार को मुजफ्फरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार के तीन ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर 40 हजार के पुराने नोट के साथ ही निवेश से संबंधित कई दस्तावेजों को जब्त किया है। एसयूवी के पुलिस महानिरीक्षक र| संजय ने बताया कि विवेक कुमार के मुजफ्फरपुर स्थित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आवास, उत्तर प्रदेश के सहारनपुर और मुजफ्फरनगर स्थित उनके आवास पर अलग-अलग टीम ने एक साथ छापेमारी की। मुजफ्फरपुर स्थित आवास से 40 हजार रुपये का पुराना नोट जिसमें एक हजार और पांच सौ के नोट शामिल हैं।
पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि इसके अलावा उनके ठिकानों से निवेश किये जाने से संबंधित कई दस्तावेज भी मिले हैं। इसी तरह विभिन्न बैंकों के पासबुक भी बरामद किये गये हैं। सभी दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि छापेमारी अभी भी जारी है। संजय ने बताया कि विवेक के खिलाफ एसयूवी में आय की ज्ञात स्रोतों से तीन गुणा अधिक अर्जित किये जाने का मामला दर्ज किया गया है। छापेमारी के बाद ही अर्जित संपत्ति का खुलासा हो सकेगा।
एसपी विवेक कुमार।
गेट पर लोगों की भीड़।