पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राबड़ी और उनके माली समेत 4 ने परिषद चुनाव के लिए नामांकन भरा

राबड़ी और उनके माली समेत 4 ने परिषद चुनाव के लिए नामांकन भरा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राबड़ी और उनके माली समेत 4 ने परिषद चुनाव के लिए नामांकन भरा

पॉलिटिकल रिपोर्टर | पटना
बिहार विधान परिषद की 11 सीटों के चुनाव के लिए पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी तथा उनके माली खुर्शीद मोहसिन समेत चार उम्मीदवारों ने शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। श्रीमती राबड़ी देवी के साथ राजद के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे, लालू के आवास पर माली का काम करने वाले खुर्शीद मोहसिन और पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी के पुत्र संतोष मांझी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। विधान परिषद चुनाव के निर्वाची पदाधिकारी सह विधान सभा के सचिव रामश्रेष्ठ राय ने बताया कि श्रीमती राबड़ी देवी, पूर्वे और मोहसिन ने राजद प्रत्याशी और मांझी ने हम सेक्युलर उम्मीदवार के तौर पर दो-दो सेट में नामांकन का पर्चा दाखिल किया। सूत्रों के अनुसार राजद की ओर से विधान परिषद चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने वालों में खुर्शीद मोहसिन लालू प्रसाद के घर पर जैविक खेती करने के साथ माली का भी काम करते थे।

खबरें और भी हैं...