तेजप्रताप से हुई ऐश्वर्या की सगाई, शादी 12 को
पटना | राजद प्रमुख लालू प्रसाद के बेटे तेजप्रताप और पूर्व मंत्री चंद्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या की सगाई हो गई। बुधवार को होटल मौर्या के अशोका हॉल में आयोजित समारोह में पहले ऐश्वर्या ने तेजप्रताप को अंगूठी पहनाई। फिर तेजप्रताप ने ऐश्वर्या को पहनाई। करीब ढाई घंटे चले समारोह में दोनों तरफ से सिर्फ करीबी और खास मेहमान आमंत्रित थे। चंद्रिका राय ने कहा कि 12 मई को शादी में लालूजी रहें, इसकी पूरी कोशिश की जा रही है।