पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • परियोजना बालिका उच्च विद्यालयों के 57 कर्मी नियमित किए जाएंगे

परियोजना बालिका उच्च विद्यालयों के 57 कर्मी नियमित किए जाएंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | तत्कालीन बिहार सरकार के समय वर्ष 1984-85 के चरण में खोले गये प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालयों के छूटे हुए 57 शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों की सेवा जल्द नियमित होंगी। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने पटना उच्च न्यायालय, झारखंड उच्च न्यायालय, सुप्रीम कोर्ट व समय समय पर गठित विभिन्न समितियों की अनुशंसा के आलोक में इन कर्मियों की सेवा नियमित करने की सरकार से अनुशंसा की है। उल्लेखनीय है कि विभिन्न चरणों में खोले गये प्रोजेक्ट विद्यालयों के अधिकतर शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मियों की सेवा पहले ही नियमित की जा चुकी है। उल्लेखनीय है कि इस बारे में काफी समय से मांग की जा रही थी।

खबरें और भी हैं...