- Hindi News
- National
- पुपरी अनुमंडल के एसीजेएम को ट्रेन से खींचकर जान मारने की कोशिश, यात्रियों ने बचाया
पुपरी अनुमंडल के एसीजेएम को ट्रेन से खींचकर जान मारने की कोशिश, यात्रियों ने बचाया
पुपरी अनुमंडल के एसीजेएम को ट्रेन से खींचकर जान मारने की कोशिश, यात्रियों ने बचाया
जहानाबाद | सोमवार की रात गया से ट्रेन पकड़ कर पटना लौट रहे सीतामढ़ी जिले के पुपरी अनुमंडल में पदस्थापित एसीजेएम प्रशांत कुमार झा को अपराधियों ने ट्रेन से खींचकर जान मारने की कोशिश की। वे मधुबनी जिले के अरेर थाना के नरही गांव के मूल निवासी हैं। हालांकि यात्रियों के विरोध की वजह से अपराधी अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हुए और उक्त न्यायिक पदाधिकारी को ट्रेन से नीचे खीचने से किसी तरह बचा लिया गया। लेकिन इसके पूर्व बदमाशों ने उन्हें बुरी तरह पीटकर जख्मी कर दिया और उनका सरकारी मोबाइल को भी छिन लिया।