पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आरक्षण व शरियत से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं

आरक्षण व शरियत से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इमारत-ए- शरिया की ओर से आयोजित दीन बचाओ- देश बचाओ सम्मेलन में नई दोस्ती का नया पैगाम दिया गया। उलेमाओं ने दो टूक कहा कि मुस्लिम व अल्पसंख्यकों के पर्सनल लॉ के साथ ही एससी-एसटी के आरक्षण में छेड़छाड़ कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। पहली बार दलित-मुस्लिम एकता की पुरजोर वकालत की गई। रविवार को गांधी मैदान में हुए इस सम्मेलन में लाखों लोग शामिल हुए। सभी वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। दस प्रस्ताव भी पारित किए गए। लोगों ने इन प्रस्तावों का हाथ उठाकर समर्थन किया।

दस प्रस्ताव भी पारित हुए

1. मुस्लिम महिला सुरक्षा के नाम पर मुस्लिम वीमेंस (प्रोटेक्शन ऑफ राइट्स ऑन मैरेज) बिल 2017 वापस हो।

2. सभी को धार्मिक आजादी मिले।

3. महिलाओं की सुरक्षा हो।

4. स्वतंत्र न्याय प्रणाली लोकतंत्र की बुनियाद है। इसे बहाल रखा जाए।

5. दलितों व मुस्लिमों पर जुल्म बंद हो।

6. सांप्रदायिक व जातीय दंगे पर रोक लगे।

7. सभी धर्मों के धार्मिक स्थलों व शैक्षिक संस्थानों की सुरक्षा हो।

8. उर्दू भाषा की सुरक्षा हो। बच्चों को शिक्षा व प्रशिक्षण दिया जाए।

9. इस्लामिक देशों म्यांमार, सीरिया, फिलिस्तीन में नस्लकुशी बंद हो।

10. भीड़ द्वारा हिंसा पर पूरी तरह से रोक लगे।

खबरें और भी हैं...