पाटन में ट्रैक्टर पलटने से एक मजदूर की मौत
पाटन | साकमपीढी से टंडवा जा रहा एक ट्रैक्टर शनिवार की रात पलट गया। जिसमें एक मजदूर कामेश्वर सिंह उम्र 38 की मौत हो गई। मजदूर की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। ट्रैक्टर असंतुलित होकर नहर में जा गिरा। जिस कारण मजदूर ट्रैक्टर के नीचे दब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। पाटन पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।