पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पटना में कैदी वाहन पर बम से हमला, दो घायल

पटना में कैदी वाहन पर बम से हमला, दो घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना | बेऊर थाना के दशरथा मोड़ के निकट मंगलवार को अपराधियों ने कैदी वाहन पर बम से हमला कर दिया जिसमें दो कैदी घायल हो गये। पुलिस ने बताया कि पटना सिटी व्यवहार न्यायालय से पेशी के बाद कैदियों को बंदी वाहन से वापस कारा ले जाया जा रहा था तभी उसी वाहन में सवार एक कैदी ने दशरथा मोड़ के निकट बम से हमला कर दिया। इसके बाद कुछ देर के लिये अफरा -तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी लेकिन कैदियों की सुरक्षा में चल रहे पुलिसकर्मियों ने तत्काल स्थिति को नियंत्रण में कर लिया। घटना को अंजाम देने के बाद कैदी फरार होना चाह रहे थे लेकिन पुलिस की तत्परता के कारण ऐसा नहीं हो सका। इस हमले में वाहन में सवार कैदी सोनू और सिकंदर घायल हो गया जिसे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच इलाज के लिये ले जाया गया है। पुलिस छानबीन कर रही है कि पेशी के बाद जो कैदी बस में सवार हुए उनके पास बम किसने पहुंचाया। मौके पर वरीय पुलिस अधीक्षक मनु महाराज पहुंच गए हैं।

खबरें और भी हैं...