पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एनटीपीसी को बरौनी, कांटी व नवीनगर बिजलीघर, सालाना 875 करोड़ की बचत

एनटीपीसी को बरौनी, कांटी व नवीनगर बिजलीघर, सालाना 875 करोड़ की बचत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीएम व केंद्रीय ऊर्जा मंत्री के सामने बिहार सरकार और एनटीपीसी के बीच हुआ एमओयू

पॉलिटिकल रिपोर्टर|पटना

बिहार के बरौनी, कांटी और नवीनगर बिजलीघरों को मंगलवार को एनटीपीसी को सौंप दिया गया। इसके लिए मुख्यमंत्री आवास पर सीएम नीतीश कुमार और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह के समक्ष एनटीपीसी और बिहार सरकार के बीच एमओयू किया गया। एनटीपीसी के डायरेक्टर कामर्शियल एके गुप्ता व बिहार स्टेट पावर जेनरेटिंग कंपनी के एमडी आर. लक्ष्मणन के बीच हस्तांतरण किया गया। इस एमओयू के बाद बिहार को सालाना 875.06 करोड़ रुपए की बचत होगी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि इस समझौते के बाद इन बिजलीघरों से उत्पादित बिजली सस्ती होगी। केन्द्रीय ऊर्जा राज्य मंत्री आरके सिंह ने कहा कि यह मुख्यमंत्री के दूरदर्शी शासन को दर्शाता है। यह मुख्यमंत्री का विजडम भरा निर्णय है। इससे राज्य को काफी फायदा होगा। बिहार के ऊर्जा मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि तीनों बिजलीघर को विशेषज्ञों की सेवा मिलेगी तो उनका संचालन बेहतर ढंग से हो सकेगा।

ये भी थे मौजूद : इस अवसर पर मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अतीश चंद्रा, मनीष कुमार वर्मा, एनटीपीसी के सीएमडी गुरदीप सिंह, डॉयरेक्टर कॉमर्शियल एके गुप्ता, रीजनल एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर सुरेंद्र नरेंद्र, साउथ बिहार पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के एमडी आर लक्ष्मणन, नॉर्थ बिहार पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड कंपनी के एमडी संदीप केआरपी, मुख्यमंत्री सचिवालय के विशेष सचिव अनुपम कुमार, गोपाल सिंह आदि मौज्ूद थे।

खबरें और भी हैं...