1984 बैच के अाईएएस अफसर दीपक कुमार होंगे अगले मुख्य सचिव
पटना | भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1984 बैच के अधिकारी दीपक कुमार सूबे के अगले मुख्य सचिव होंगे। केन्द्र सरकार ने दीपक कुमार की प्रतिनियुक्ति को रद्द करते हुए उनकी सेवा बिहार सरकार को सौंप दी है। वे राष्ट्रीय राज्यमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अध्यक्ष के पद पर तैनात थे। दीपक कुमार फरवरी 2020 में सेवानिवृत्त होंगे। हालांकि, अभी तक राज्य सरकार ने इस संबंध में आदेश नहीं जारी किया है। दीपक कुमार, बिहार के मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव के अलावा स्वास्थ्य, नगर विकास, सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान सचिव के रूप में अपनी सेवा दे चुके हैं।