Áसलमान खान स्टारर डायरेक्टर अली अब्बास जफर की अपकमिंग फिल्म ‘भारत’ में प्रियंका चोपड़ा लीड रोल प्ले करेंगी। वे जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू करने वाली हैं। सूत्रों की मानें तो दिशा पाटनी भी इस फिल्म का हिस्सा बनने जा रही हैं। वे इस फिल्म में ट्रेपिजी आर्टिस्ट (सर्कस में करतब दिखाने वाले) का रोल प्ले करेंगी। ‘भारत’ को अतुल अग्निहोत्री और भूषण कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म अगले साल ईद पर रिलीज होगी।