Áइंजीनियरिंग छोड़ अभिनेता बने सुशांत सिंह राजपूत ने हाल ही में बिजनेसमैन वरुण माथुर के साथ मिलकर इंसेई वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड नाम से कंपनी की शुरुआत की है। यह अपनी तरह का पहला ऐसा बिजनेस है, जो इंटलेक्चुअल प्रॉपर्टी और टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। सुशांत ने कहा, ‘उभरती टेक्नोलॉजी समाज और संस्कृति को तेजी के साथ तोड़-मरोड़ रही हैं और इससे शिक्षा, रोजगार, मनोरंजन और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर असर पड़ेगा। यह सही समय है जब ऐसे नए सोल्यूशंस के लिए पार्टनरशिप की जाए और उन्हें तैयार किया जाए, जो लोगों को इन बाधाओं से निपटने के लिए बेहतर तरीके से तैयारी करें’। सुशांत इन दिनों ‘केदारनाथ’ की शूटिंग कर रहे हैं।