पाटन | राजद के प्रखंड अध्यक्ष उमेश सिंह ने पाटन के प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ बनर्जी को आवेदन देकर पाटन नावा सिकी से सुखरो नदी तक पथ में स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की है, जिससे कोई सड़क दुर्घटना न हो। उल्लेखनीय है कि पाटन सुखरो सड़क पर इस वर्ष दर्जनों सड़क दुर्घटना हुई है। उमेश सिंह ने अविलंब स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की है।