पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रमजान को लेकर बालूमाथ में तरावीह की नमाज अदा

रमजान को लेकर बालूमाथ में तरावीह की नमाज अदा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालूमाथ | इस्लामिक धर्मावलंबियों के लिए सबसे पवित्र माह रमजान के शुरू होते ही प्रखंड मुख्यालय गालिब कॉलोनी, रहमत नगर, चांदनी मोहल्ला, ढुलवाही समेत अनेक गांव में रोजा के अवसर पर विशेष नमाज तरावीह अदा की जा रही है। बुधवार की देर रात जब इमारत-ए-शरिया पटना द्वारा चांद होने की सूचना दी गई तो एकाएक माहौल उत्साह में बदल गया। लोग मस्जिद में पहुंचे। लोगों ने हर्ष के साथ पाक महीने का स्वागत किया। सेहरी के लिए जगाने का दौर भी शुरू हुआ तो इफ्तार के सामान से बाजार की सजावट अलग रौनक बिखेर रही है। प्रचंड गर्मी में भी लोगों के हौसले बुलंद हैं। बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय में दर्जनों जगहों पर तरावीह की विशेष नमाज अदा की जा रही है। इस विशेष नमाज में मुकम्मल कुरआन रोजेदारों को नमाज की हालत में 20 राकातों में एक तय समय में सुनायी जाती है। बालूमाथ के जामा मस्जिद में हाफिज नौशाद, मदरसा मस्जिद में कारी सरवर, मस्जिद-के-उमर में हाफिज सालिन, मदीना मस्जिद में हाफिज सैफुल्लाह, ब्लॉक कॉलोनी स्थित मिल्लत मस्जिद में हाफिज रिजवान, गालिब कालोनी स्थित सनाबिल अकादमी में हाफिज आबिद द्वारा कुरान सुनायी जा रही है।

खबरें और भी हैं...