पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राज्य के 4 मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की 160 सीटें बढ़ीं

राज्य के 4 मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की 160 सीटें बढ़ीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना, भागलपुर, दरभंगा और मुजफ्फरपुर के मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की कुल 160 सीटें बढ़ी हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि गया, पावापुरी और बेतिया मेडिकल कॉलेज की सीटें तत्काल नहीं बढ़ी हैं।

इन कॉलेजों की कमियां दूर होने पर यहां की एमबीबीएस की सीटें बढ़ जाएंगी। चौबे, सोमवार को दिल्ली में बिहार के स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के साथ बैठक कर रहे थे। पिछले दिनों एमसीआई ने प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों का निरीक्षण किया था। फिर मंत्री के साथ उसकी बैठक हुई थी। मंत्री के मुताबिक, गया के अनुग्रह नारायण मेडिकल कॉलेज, पावापुरी के वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज तथा बेतिया मेडिकल कॉलेज की कमियां दूर होने पर सीटें बढ़ेंगी। एमसीआई ने यहां विभाग, कर्मी व अन्य संसाधनों में कमी पाई है। मंत्री ने अफसरों से इन कमियों को दूर करने को कहा। बोले-इसके लिए केंद्र, राज्य को हर संभव सहायता देगी। मंत्री ने बिहार में पीजी की सीटें भी बढ़ाने का उपाय करने को कहा।

कहां कितनी सीटें बढ़ीं

पीएमसीएच में 100 से 150

जेएलएनसीएच में 50 से 100

डीएमसीएच में 90 से 100

एसकेएमसीएच में 50 से 100

(नोट :- यह बढ़ोतरी सत्र 2018-19 के प्रथम वर्ष से लागू होगी)

खबरें और भी हैं...