पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पाटन में लूट के मामले में दाे आरोपी गिरफ्तार

पाटन में लूट के मामले में दाे आरोपी गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाटन | राजपुरा के पास से लूटे गए ट्रैलर के मामले में पुलिस ने दो जनों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी महेन्द्र मीना ने बताया की नौ अप्रैल की रात करीब दो बजे एक गाड़ी को आड़े लगाकर ट्रेलर लूट लिया था। ड्राइवर व खलासी को थोई इलाके के बासड़ी के पास पटक कर चले गए थे। हरियाणा के जैनपुर सरपंच समेत पांच जनों को पुलिस ने अवैध हथियारों के मामले में गिरफ्तार किया तो सामने आया की इसी गैंग के लोगों द्वारा ट्रेलर लूट की वारदात को भी अंजाम दिया गया था। पुलिस ने मुकेश उर्फ मक्खन लाल गुर्जर निवासी बबेडी बानसूर अलवर आैर विक्रम शर्मा निवासी मलिकपुर नांगल चौधरी को हरियाणा प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर ट्रेलर को बरामद कर लिया हंै।

खबरें और भी हैं...