पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खान संचालकों पर ग्रामीण महिलाओं से मारपीट कर अपहरण का प्रयास करने का मामला दर्ज

खान संचालकों पर ग्रामीण महिलाओं से मारपीट कर अपहरण का प्रयास करने का मामला दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाटन | ग्राम मीना की नांगल में रविवार शाम खान संचालकों और ग्रामीणों के बीच हुई मारपीट के मामले में मंगलवार को ग्रामीणों ने भी महिलाओं से मारपीट कर अपहरण का प्रयास करने और बदसलूकी करने का मामला पुलिस मे दर्ज कराया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मीना की नांगल की सुमन देवी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि रविवार शाम वह गांव की अन्य महिलाओं के साथ महिला संगीत में शामिल होकर लौट रही थी, तभी तीन-चार गाड़ियों में खान संचालक मनोज यादव, दशरथ गुर्जर, हितेश मीना, हनुमान यादव, महेश गुर्जर और उनके 10-15 अन्य साथियों के साथ आए और महिलाओं से मारपीट करने लगे और गाड़ी में डालकर अपहरण कर ले जाने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपियों ने महिलाओं के कपड़े भी फाड़ दिए और छेड़छाड़ भी की। पुलिस ने रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। गौरतलब है कि खान संचालकों ने भी इसी मामले में मंथली वसूली के लिए मारपीट करने और गाड़ियों को तोड़ने का मामला दर्ज कराया था।

खबरें और भी हैं...