- Hindi News
- National
- निराश्रित गायों को गोशाला में मिलेगा आश्रय, गोसेवकों की बैठक में लिया फैसला
निराश्रित गायों को गोशाला में मिलेगा आश्रय, गोसेवकों की बैठक में लिया फैसला
लक्ष्मणगढ़| उपखंड मुख्यालय पर बड़ी संख्या में विचरण करने वाले निराश्रित गोवंश को लक्ष्मणगढ़ पिंजरापोल ने आश्रम देने की सहमति प्रदान कर दी है। प्रदीप दाधीच ने बताया कि रविवार को सर्वसमाज के प्रबुद्धजनों एवं गो-सेवकों की स्थानीय भूतनाथ मंदिर में बैठक हुई। इसमें अनाथ गोवंश एवं उनसे बाजारों में आमजन को होने वाली परेशानियों पर विचार विमर्श किया गया। राजस्थान ब्राह्मण महासभा के तहसील अध्यक्ष सुभाष जोशी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पिंजरापोल प्रबंधन से बात की गई तो उन्होंने निराश्रित गायों को गोशाला में आश्रय देने की सहमति दी। वक्ताओं ने आवारा सांडों के लिए भी नंदीशाला निर्माण के लिए प्रवासी दानदाताओं एवं भामाशाहों से संपर्क करने की बात कही। इसके लिए भी पिंजरापोल समिति की ओर से भूमि उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया।