पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वन विभाग के अधिकारी के खिलाफ महिला कर्मचारियों का प्रदर्शन

वन विभाग के अधिकारी के खिलाफ महिला कर्मचारियों का प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटौदी | सोमवार को हेलीमंडी स्थित वन विभाग कार्यालय पर महिला कर्मचारियों ने तालाबंदी कर दी। महिलाओं ने गेट के सामने बैठकर विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। महिला कर्मचारियों का आरोप है कि विभाग के अधिकारी ने उन्हें जातिसूचक शब्द कहे और गाली-गलौज की। विरोध कर रही महिला मंजू, बिरला देवी, सविता, कांता, विनोद आदि ने आरोप लगाया कि अधिकारी मिलीभगत कर उन्हें हटाकर चहेतों को काम पर रखना चाहते हैं। महिलाओं ने आरोपी अधिकारी पर कार्रवाई की मांग की है।

खबरें और भी हैं...