पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रैक्टर ट्राॅली पलटने से एक युवक की मौत, तीन घायल

ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटने से एक युवक की मौत, तीन घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले के पटेरा थाना क्षेत्र के ग्राम हरदुआघाट में बिजली की हाइटेंशन लाइन पर काम कर रहे एक मजदूर पर ट्राॅली पलटने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार शेख आनिश पिता शेख नवाबी 36 ग्राम वहरायल बैकुंठपुर थाना रतुआ जिला मालदा, मोहम्मद ताहिर पिता शालिम 25, कालू पिता नहमुदीन 18 साल सभी पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं, जो काम करने के लिए यहां पर रह रहे थे। गुरुवार को आधा दर्जन मजदूर काम करने के बाद ट्रैक्टर- ट्राॅली पर सामान लेकर वापस आ रहे थे। इसी दौरान अचानक ट्रैक्टर- ट्राॅली पलट गई। जिसके चलते ट्राॅली के ऊपर रखे तारों का बंडल शेख अनीश के ऊपर गिर गया। तारों का वजन अधिक होने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में ताहिर व कालू सहित एक अन्य को चोटें आई हैं। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पटेरा लाया गया। पटेरा थाना प्रभारी एमआई खान ने बताया कि ट्रैक्टर की ट्राॅली पलटने के कारण तारों के बंडल में दबने से एक मजदूर की मौत हो गई। यहां पर सभी मजदूर पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। सभी के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

खबरें और भी हैं...