आज भगवान परशुराम का होगा अभिषेक, धूमधाम से मनेगा जन्मोत्सव
सारनी| ब्राह्मण समाज के आराध्य भगवान परशुराम का जन्मोत्सव बुधवार को मनाएगा। सारनी के अलावा पाथाखेड़ा, शोभापुर कॉलोनी, बगडोना के लोग इकट्ठा होंगे। जन्मोत्सव के तहत सुबह से विशेष पूजन और अभिषेक होगा। शाम 6 बजे से पुलिस लाइन स्थित हनुमान मंदिर में सुंदरकांड का सामूहिक पाठ किया जाएगा। समाज के दीपक तिवारी, श्रीकांत दुबे, कमलेश शर्मा, अनिल शर्मा, प्रवीण पचौली, डीएन दुबे, प्रदीप भार्गव ने बताया वैद्विक पद्धति से पूजन के बाद भगवानश्री का शृंगार किया जाएगा। परशुराम कथा का वाचन होगा। इसके बाद महाआरती और भंडारा होगा। नगर पालिका क्षेत्र के ब्राह्मण परिवारों से कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है।