पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भाजपा के 22 पार्षदों ने नपा की स्थाई समितियों से एक साथ दिया इस्तीफा

भाजपा के 22 पार्षदों ने नपा की स्थाई समितियों से एक साथ दिया इस्तीफा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सारनी। भाजपा के 22 पार्षद प्रभारी सीएमओ केके भावसार और नपाध्यक्ष आशा भारती को सामूहिक इस्तीफा सौंपते हुए।

पार्षदों ने कहा एक भी काम नहीं हुआ वार्डों में, जनता को क्या मुंह दिखाएं

पार्षदों ने कहा नगर पालिका अध्यक्ष ने चुनाव के दौरान बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन वार्ड में एक भी काम नहीं हुआ। जनता का सामना करना मुश्किल हो गया। उन्होंने कहा सफाई और स्ट्रीट लाइट जैसे काम नहीं करवा पा रहे हैं। ऐसे में दिक्कतें हो रही हैं। मूलभूत सुविधाएं ही नहीं है। वार्डों में पानी के टैंकर तक नहीं पहुंच रहे, जबकि हाल ही में इसके टेंडर हुए हैं। निर्माण कार्य हो ही नहीं रहे हैं, जनता परेशान है। मगर, सुनने वाला कोई नहीं है। इसलिए उन्होंने स्थाई समिति से इस्तीफा दिया है।

ये हैं भाजपा पार्षदों की मांगें

वार्डों में रोज स्वच्छ पानी सप्लाई किया जाए। पानी, डस्ट और कचरा उठाने वाले वाहन का पंचनामा बनाकर फोटोग्राफी हो।

नगर पालिका में स्थाई रजिस्टर रखकर इसमें कचरा, डस्ट गाड़ी और पानी टैंकर की एंट्री हो। पार्षदों का अवलोकन करने का अधिकार भी हो। शोभापुर, पाथाखेड़ा के सुपरवाइजरों का स्थल परिवर्तन जरूरी है।

हर वार्ड में सीएमओ ने 5-5 सफाई कामगार भेजने के निर्देश दिए थे, अमल नहीं हुआ। भीषण गर्मी में टैंकरों की संख्या बढ़ाएं। अभी तक हुए निर्माण कार्यों को सूचीबद्ध कर ऑफलाइन मोड में सूची प्रदान करें।

खबरें और भी हैं...