भगवान सहस्त्रबाहु की आरती के बाद समाज को एकजुटता का पाठ पढ़ाया
भगवान सहस्त्रबाहु की आरती के बाद समाज को एकजुटता का पाठ पढ़ाया
सारनी| हैहय क्षत्रिय कलचुरी कलार समाज पाथाखेड़ा, बगडोना, शोभापुर के तत्वाधान में भगवान सहस्त्रबाहु की महाआरती बगडोना छतरपुर रोड के पास स्थित शिव मंदिर एवं पाथाखेड़ा में बस स्टैंड पर की। आरसी सरकार फाउंडेशन की प्रमुख एवं भोपाल कलार समाज की किरण चौकसे, जिला युवा अध्यक्ष मनोज आर्य, जिला स्तर के पदाधिकारियों ने महाआरती में हिस्सा लिया। किरण चौकसे ने 19 मई को जिला स्तर पर होने जा रहे कलार समाज के युवक-युवती परिचय सम्मेलन में ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होने का आग्रह किया। जवरिष्ठ अध्यक्ष घनश्याम मालवीय ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर युवा कार्यकारिणी अध्यक्ष अमित मालवीय, संगठन मंत्री अंशु मालवीय, मीडिया प्रभारी रमाकांत सूर्यवंशी, उपाध्यक्ष प्रकाश शिवहरे, सह सचिव आकाश सूर्यवंशी, अमित जायसवाल, दीपक सूर्यवंशी योगेश मालवीय आयुष मालवीय एवं अन्य युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे।